posted on : September 18, 2023 7:28 pm

देवाल (चमोली)। बधाण की नंदा लोकजात धीरे-धीरे कैलाश की ओर अग्रसर होंगे लगी है। सोमवार को नंदा देवी की उत्सव डोली अपने नवें पड़ाव बेराधार से पूजा अर्चना के बाद इच्छोली से हाटकल्याणी गांव होते हुए दसवें पड़ाव रात्रि प्रवास के लिए फल्दिया गांव पहुंच गई है। इस दौरान पूरे रास्ते जगह-जगह  मां नंदा के दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।

बेराधार में  मां नदा की सामुहिक पूजा अर्चना के बाद ग्रामीणों ने दोपहर मे उत्सव डोली को इच्छोली गाव पहुंचा। पूर्व प्रधान नरेन्द्र सिंह बिष्ट, गिरीश मिश्रा, विपिन मिश्र, बलवंत सिंह, मोहन सिंह,  मदनमोहन आदि ग्रामीणों ने पुष्प मालाओं, ढोल नगाड़ों के पंचस्वरो से स्वागत सत्कार किया।  ग्राम कैल, देवाल, तलोर पदमला, रेन, ओडर, पलवरा, लिगडी, देवसारी, ऐराठा, चैड आदि गांव के महिला पुरूषो और बच्चों ने  इच्छोली गाव पहुंच कर नंदा को ककड़ी, मक्का, खाजे, कलेवा,  साड़ी, सहित श्रृंगार सामग्री भेंट चढ़ा कर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उसके बाद उत्सव डोली हाटकल्याणी गांव पहुंची, ग्राम प्रधान मनोज मिश्रा, कला परिहार, बाग सिंह, सुरेन्द्र सिंह, दिनेश मिश्र सहित तमाम ग्रामीणों ने यात्रियों का स्वागत किया। उसके बाद रात्रि विश्राम के लिए दसवें पड़ाव फल्दिया गांव पहुंची। जहां पर  रात्रि में देवी जागरण, झोडा, चाचडी और धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। मंगलवार को यात्रा काण्डेई, पिलखाडा, ल्वाणी, बगडीगाड से 11वंे पड़ाव मुन्दोली गांव जाएगी, वहीं पिलखाडा में देवी पुजन के साथ दो दिवसीय राजराजेश्वरी संस्कृति मेला शुरू हो गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!