posted on : September 19, 2023 11:18 am

नंदानगर (चमोली)। चमोली जिले के नंदानगर विकास खंड के नागबगड़ में तेफना निवासी एक युवक ने कमरे के अंदर पंखे पर लटक कर आत्महत्या कर दी है। सूचना पर थाना नंदानगर से पुलिस टीम ने पहुंच कर दरवाजा तोड़कर युवक के शव को पंखे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेज दिया है।

वर्चुअल थाना पुलिस के अनुसार मंगलवार को थाना नंदानगर पुलिस को सूचना मिली की तेफना गांव निवासी 24 वर्षीय भूपेंद्र सिंह रावत पुत्र बख्तावर सिंह रावत जो कि नंदानगर विकास खंड के नागबगड में एक कमरे में रहता था। मंगलवार को सुबह पंखे पर लटक कर आत्महत्या कर ली है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर मय पुलिस बल घटनास्थल पर जाकर परिजनों के समक्ष दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर देखा तो युवक अपने कमरे में पंखे से लटक कर मृत अवस्था में मिला। शव को परिजनों के समक्ष नीचे उतरकर पंचायतनामें की कार्रवाई करके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेजा गया। पुलिस ने बताया कि शव की तलाशी में कोई सुसाइड नोट आदि बरामद नहीं हुआ। मृतक की ओर से आत्महत्या किया जाने का प्रथम दृष्टया कारण जगह-जगह नौकरी करने तथा विगत वर्ष गोपेश्वर में रेडीमेड कपड़ों की दुकान करना लेकिन मृतक का मन चंचल होने के कारण नौकरी करने में और दुकान चलाने में भी नहीं लगा जिस कारण डिप्रेशन में आकर मृतक ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया जाना प्रकाश में आया है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!