posted on : March 5, 2021 7:02 pm

गैरसैण (चमोली)। चमोली जिले के गैरसैण विकास खंड के सेरा तेवाखर्क के ग्रामीणों का सड़क की मांग को लेकर चल रहे आमरण अनशन के सातवें दिन शुक्रवार को गोविंद सिंह की तबीयत खराब होने पर गैरसैण के उपजिलाधिकारी ने मौके पर पहुंच कर उन्हें गैरसैण अस्पताल में भर्ती कर दिया है।

बता दें कि सेरा तेवाखर्क के ग्रामीणों की ओर से 26 जनवरी से श्रमदान के माध्यम से गांव को जोड़ने के लिए सड़क का निर्माण किया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों ने सरकार से सड़क निर्माण की मांग को लेकर 27 फरवरी से गांव में ही आमरण अनशन किया जा रहा है। सेरा गांव के गोविंद सिंह बिष्ट आमरण अनशन पर बैठे थे जिनका शुक्रवार को तबीयत खराब होने पर उन्हें उपजिलाधिकारी गैरसैण ने मौके पर पहुंच कर गैरसैण अस्पताल में भर्ती कर दिया है। ग्राम प्रधान सेरा हेमा देवी ने बताया कि अब उनके स्थान पर गांव के ही अवतार सिंह बिष्ट ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर बाग सिंह, दिवान सिंह, दयाल सिंह, अवतार सिंह, राजेंद्र सिंह, हुकुम सिंह आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!