posted on : September 22, 2023 7:22 pm

गोपेश्वर (चमोली)। श्रीदेव सुमन विश्व विद्यालय की परीक्षा परिणाम में तमाम तरह की त्रुटियों के विरोध में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोपेश्वर इकाई ने महाविद्यालय गोपेश्वर के गेट पर विश्व विद्यालय के कुलपति और परीक्षा नियंत्रक के विरोध में नारेबाजी कर पुतला दहन किया। साथ ही प्राचार्य महाविद्यालय गोपेश्वर के माध्यम से एक ज्ञापन कुलपति को भेज कर यथाशीघ्र परीक्षा परिणाम में सुधार किये जाने की मांग करते हुए चेतावनी दी गई है कि यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो छात्रों को आंदोलन के लिए विवश होना पडेगा।

एबीवीपी के जिला संयोजक अजय भंडारी ने कहा कि श्रीदेव सुमन की ओर से इस शिक्षा सत्र में घोषित परीक्षा परिणामों में तमाम तरह की त्रुटियां पायी गई है। जिसमें जिन छात्रों ने परीक्षा दी है उन्हें अनुपस्थित दिखाया गया है। साथ ही

एबीवीपी के जिला प्रमुख धीरज राणा, जिला संयोजक अजय भंडारी ने कहा कि श्रीदेव सुमन की ओर से इस शिक्षा सत्र में घोषित परीक्षा परिणामों में तमाम तरह की त्रुटियां पायी गई है। जिसमें जिन छात्रों ने परीक्षा दी है उन्हें अनुपस्थित दिखाया गया है। साथ ही कई छात्रों के अंकों में भी फेर बदल किया गया है। साथ ही कई छात्रों ने जिस विषय की परीक्षा नहीं दी है उसके अंक मार्कसीट में दर्शाये गये है। ऐसे में छात्रों को अगले सेमेस्टर में प्रवेश लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि विश्व विद्यालय की ओर से शीघ्र ही त्रुटियों में सुधार नहीं किया जाता है तो उन्हें मजबूरन आंदोलन करना पडेगा। गढ़वाल छात्रा प्रमुख नेहा रावत धीरज राणा, मयंक, दीपक बिष्ट, उर्मिला, निकिता आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!