posted on : September 24, 2023 7:29 pm

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम के बामणी गांव स्थित में नंदाष्टमी पर्व धूमधाम से  मनाया गया। बामणी गांव के श्रद्धालुओं की ओर से  नंदाष्टमी उत्सव में  शनिवार को शाम को बह्मकमल से मां नंदा की पूजा संपन्न हुई। रविवार को दिन में भोग के पश्चात कुबेर जी बदरीनाथ मंदिर गर्भगृह से बाहर मंदिर परिसर में आये तथा बामणी गांव को प्रस्थान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बामणी गांव की महिलाये तथा पुरुष तथा पश्वागण कुबेर जी को बुलावे के लिए पहुंचे थे।

कुबेर जी के पश्वा अखिल पंवार, नंदा के भगत सिह मेहता, घंटाकर्ण के पश्वा संजीव भंडारी, कैलाश के पश्वा सत्यम राणा, राजदेव मेहता, विकास सनवाल, दरवान सनवाल आदि कुबेर जी को आमंत्रण देने आये थे। जिन्हें मंदिर समिति की ओर से अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि सोमवार 25  सितम्बर  को अपराह्न माणा से घंटाकर्ण जी बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे। तथा भगवान बदरीविशाल को मातामूर्ति आने का आमंत्रण देंगे। जबकि  25 सितंबर पूर्वाह्न में डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत की ओर से नारद उत्सव आयोजित होगा। 26 सितंबर पूर्वाह्न को उद्धव जी भगवान बदरीनाथ जी के प्रतिनिधि के रूप में माता मूर्ति जायेंगे तथा माता को भगवान बदरीविशाल की कुशल क्षेम बतायेंगे। शाम को उद्धव जी वापस बदरीनाथ मंदिर पहुंच जायेंगे इस तरह मातामूर्ति उत्सव का समापन होगा। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार, प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चैहान, विवेक थपलियाल, राजेंद्र सेमवाल, केदार सिंह रावत,  अनसुया नौटियाल, अजीत भंडारी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!