posted on : September 24, 2023 7:30 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ विकास खंड के उर्गम घाटी के भर्की क्षेत्र में स्थित भगवान विष्णु का मंदिर स्थित है जिसे फ्यूंला नारायण के नाम से जाना जाता है।  रविवार को अपराह्न बाद भगवान नारायण के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं।

रविवार को पंच नाम देवताओं के पुजारी अब्बल सिंह पंवार ने बालभोग और राजभोग लगाने के बाद कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू की गई अंत में हवन किया गया। सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे थे, जिन्होंने भगवान नारायण के दर्शन किये। कपाट बंद होने के समय पर भर्की गांव की चंद्र मोहन सिंह पंवार, महिला मंगल अध्यक्ष रामा देवी, ग्राम प्रधान मंजू देवी, राजेश्वरी देवी, उप प्रधान आरती देवी, राजेंद्र सिंह पंवार, रामचंद्र सिंह, दर्शन सिंह, रघुवीर सिंह चैहान आदि लोग उपस्थित थे। भगवान नारायण की उत्सव डोली रविवार को  पंचनाम देवताओं के मंदिर में पहुंची। मेला कमेटी के सचिव रघुवीर सिंह चैहान ने बताया की भरकी गांव में दो दिवसीय नवमी दशमी मेले का आयोजन किया जाएगा जिसमें रात्रि भर जागर का गायन किया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!