posted on : September 26, 2023 7:12 pm

मेले के दौरान प्रातः दस बजे से शायंकाल तीन बजे तक श्री बदरीनाथ मंदिर बंद रहा

चमोली। बदरीनाथ धाम में मंगलवार को माता मूर्ति उत्सव का आयोजन  किया गया। इस दौरान हजारों लोगों ने मातामूर्ति मंदिर में दर्शन किये।

धार्मिक  परंपरानुसार  मंगलवार को प्रातः 10 बजे से बदरीनाथ मंदिर प्रांगण  में माता मूर्ति प्रस्थान की तैयारी शुरू हुई। प्रातः अभिषेक पूजा तथा बाल भोग के पश्चात पूर्वाह्न ग्यारह बजे समारोह पूर्वक सेना के बेंड के साथ भगवान बदरीविशाल स्वरूप श्र उद्धव जी ने देव डोली में बैठ कर मातामूर्ति को प्रस्थान किया। साथ ही बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी तथा अन्य लोगों ने भी माता मूर्ति के मंदिर के लिए प्रस्थान किया। भगवान के सखा प्रतिनिधि उद्धव जी ने श्री बदरीनाथ भगवान की माता मूर्ति देवी को मिलने के लिए पहुंचे तथा माता मूर्ति पहुंच कर तपस्यारत बदरीनाथ भगवान की कुशल क्षेम माता मूर्ति को बतायी।

भाद्रपद बामन द्वादशी के अवसर पर आयोजित माता मूर्ति उत्सव से पहले बीते सोमवार शाम  को माणा गांव से भगवान बदरीविशाल के क्षेत्रपाल रक्षक श्री घंटाकर्ण जी महाराज  ने बदरीनाथ मंदिर पहुंचकर श्री बदरीनाथ भगवान को मातामूर्ति आने का न्यौता दिया था।

म्ंगलवार को मातामूर्ति  पहुंचते ही उद्धव जी माता मूर्ति जी को मिलें तथा कुशलक्षेम बतायी इसके साथ ही रावल की ओर से अभिषेक पूजा की गई, धर्माधिकारी-वेदपाठियों तथा माता मूर्ति मंदिर के पुजारी ने पूजा- अर्चना की। यज्ञ-हवन के साथ मातामूर्ति देवी तथा उद्धव जी का दुग्धाभिषेक किया गया तथा जौ की हरियाली श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप दी गयी। अभिषेक, पूजा-अर्चना के बाद दिन का भोग मातामूर्ति मंदिर लगाया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने मातामूर्ति एवं उद्धव जी के दर्शन किये। मेले के दौरान प्रातः दस बजे से शायंकाल तीन बजे  तक श्री बदरीनाथ मंदिर बंद रहा। तीन बजे  उद्धव जी की डोली में बैठकर  समारोह के साथ श्री बदरीनाथ धाम को वापस आ गये।  मंदिर पहुंचकर बदरीनाथ  मंदिर गर्भगृह में विराजमान हो गये। इसी के साथ मातामूर्ति मेले का समापन हो गया।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मातामूर्ति मेले के दौरान दिन में बदरीनाथ मंदिर बंद रहने के बाद पुनः शाम तीन बजे से मंदिर में दर्शन तथा पूजायें शुरू हो गयी।

मातामूर्ति मेले के अवसर पर रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सदस्य आशुतोष डिमरी एवं भास्कर डिमरी, पूर्व सदस्य हरीश डिमरी, विनोद डिमरी, ग्राम पंचायत माणा के प्रधान पीतांबर मोल्फा धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चैहान, वेदपाठी रविन्द्र प्रसाद भट्ट, पुजारी सुशील डिमरी, थानाध्यक्ष केसी भट्ट आदि मौजूद थे।

बदरीनाथ धाम में दो दिवसीय बदरीश पंचायत महोत्सव शुरू

मंगलवार से बदरीनाथ धाम में नगर पंचायत की ओर से  दो दिवसीय बदरीश पंचायत महोत्सव शुरू हो गया है महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा भजन संध्या का आयोजन हो रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!