posted on : September 26, 2023 7:13 pm

पोखरी। चमोली जिले के पोखरी में स्वच्छता पखवाड़े के तहत मंगलवार को नगर पंचायत की ओर से पोखरी गोल बाजार से विनायक धार तक स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें नगर पंचायत के कर्मचारियों सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारीयों एवं विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भागेदारी निभायी। 

नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने कहा कि नगर पंचायत के सभी वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। सभी से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने, सुखा और गीला कूड़ा अलग रखने, स्वच्छता बनाने में नगर पंचायत का सहयोग करने की अपील की जा रही है। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने नगरवासियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। अधिशासी अधिकारी रोशन पुंडीर ने कहा नगर पंचायत में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है नगरवासियों खुले में कूड़ा न डाले स्वच्छ पोखरी बनाने में नगर पंचायत का सहयोग करें। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, अधिशासी अधिकारी रोशन पुंडीर, आशीष चमोली, आशुतोष आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!