posted on : October 5, 2023 5:50 pm

गोपेश्वर (चमोली)। महाविद्यालय गोपेश्वर में गुरूवार को जिला प्रशासन चमोली की ओर से संचालित निशुल्क प्रेरणा कोचिंग सेंटर के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई।

प्रेरणा कोचिंग संस्थान के नोडल अधिकारी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि जिला प्रशासन चमोली की ओर से वर्ष 2019 से गोपेश्वर महाविद्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क प्रेरणा कोचिंग सेंटर चलाया जा रहा है, जिसमें आईएएस, पीसीएस, अधीनस्थ चयन आयोग, बैंकिंग एवं अन्य एकदिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षित विषय विशेषज्ञों की ओर से निशुल्क कोचिंग कराई जाती है।

कोचिंग सेंटर के महाविद्यालय संयोजक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि सप्तम बैच के लिए गुरूवार को आयोजित प्रवेश परीक्षा के लिए 250 छात्रों ने आवेदन किया था। जिसमें से 225 परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए एवं नए बैच की कक्षाएं 11 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगी। इस अवसर पर  प्राचार्य प्रो. एमके उनियाल, डॉ. ममता असवाल, डॉ. मनीष मिश्रा, राजेश चैहान, सूरज कुमार आदि उपस्थित रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!