भरारीसैण (चमोली)। उत्तराखंड की ग्रीष्म कालीन राजधानी भराड़ीसैण गैरसैण में सभी जिलों के भाजपा के जिलाध्यक्षों की बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार को 18 मार्च को सफलतम चार वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश के सभी विधानसभाओं में सरकार से किये किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं एवं लाभार्थियों का सम्मेलन किया जाएगा। और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार अंतिम गांव और अंतिम व्यक्ति तक विकास को ले जाना चाहती है इसके लिए संगठन सबसे उचित माध्यम होता है। इसलिए संगठन की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि विकास गांव-गांव तक पहुंचे और लोगों को सरकारी योजनाओं का पूर्ण रुप से लाभ मिले।
बैठक में प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने कहा कि आगामी एक वर्ष में भारतीय जनता पार्टी 132 कार्यक्रमों को लेकर जिला मंडल व प्रत्येक बूथ तक कार्यक्रमों को संगठन के माध्यम से ले जाएगी। संगठन जिला स्तरीय, मंडल स्तरीय, बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता व संगठन पूर्ण रूप से तैयार है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से संगठन के कार्यक्रम चल रहे है इसबार 60 से अधिक सीटों पर भाजपा काबिज होगी।
उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहां की सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल के साथ कार्य करने का ही नतीजा है कि हमने विगत वर्षों में पंचायती चुनाव एवं स्थानीय निकाय के चुनाव में सब पर जीत हासिल की और सरकार की उपलब्धियों का ही कारण है कि लोकसभा के आम चुनाव में पांच लोकसभा सीटें भी भारतीय जनता पार्टी को दी थी। इसलिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जिस प्रकार से सरकार के कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचा रहे हैं और प्रत्येक अंतिम व्यक्ति को विकास से जुड़ने का सफल प्रयास कर रहे हैं। यह संगठन एवं सरकार के लिए महत्वपूर्ण लाभकारी सिद्ध होगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी चमोली रघुवीर सिंह बिष्ट, रुद्रप्रयाग दिनेश उनियाल, पौड़ी संपत सिंह रावत, टिहरी विनोद रतूड़ी, देहरादून महानगर सीताराम भट्ट, देहरादून ग्रामीण शमशेर सिंह पुंडीर, हरिद्वार डा. जयपाल सिंह, बागेश्वर शिव सिंह बिष्ट, अल्मोड़ा रवि रौतेला, उधम सिंह नगर शिव अरोड़ा, चंपावत दीप पाठक आदि मौजूद थे।
