देहरादून। पिछले कुछ दिनों से चल रही नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा गरम थी। मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने पद से इस्तेफा दे दिया हैं उन्होंने अपराह्न बाद राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मुलाकात कर उन्हें अपना त्याग पत्र सौंपा। राजनैतिक उठा पटक के बीच सीएम सोमवार को दिल्ली पहुंचे थे। जहां से बुधवार को देहरादून पहुंचने के बाद उन्होंने अपना त्यागपत्र दिया। अब सब की नजर इस पर टिकी है कि अब अगला सीएम कौन होगा। हालांकि राजनैतिक हलको में कई नामों पर चर्चा चल रही है। लेकिन जिन तीन नामों को प्रमुखता से लिया जा रहा है। उसमें सहकारित मंत्री धन सिह रावत, पर्यटनमंत्री सतपाल महाराज व राज्य सभा सांसद अनिल बलुनी शामिल है। बताया जा रहा है कि बुधवार को विधान मंडल की बैठक सुबह दस बजे से होनी है जिसमें अगले सीएम पर मुहर लगेगी।
posted on : March 9, 2021 5:01 pm
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
