गोपेश्वर (चमोली)। बच्चों से करायी जा रही भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से चलाये जा रहे अभियान आपरेशन मुक्ति के तहत बुधवार को नोडल अधिकारी ने जिला स्तर पर विभिन्न स्तर से जुडे़ लोगों के साथ बैठक की।
आपरेशन मुक्ति के नोटर अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अभियोजन अधिकारी, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति व जनपद पुलिस के स्तर पर गठित ऑपरेशन मुक्ति टीम के प्रभारी व सदस्यों के साथ बैठक की गयी। जिसमें बच्चों की ओर से की जा रही भिक्षावृत्ति अथवा बच्चों से करायी जा रही भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए प्रेरित किये जाने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों से संबंधित कानूनी एवं विधिक प्रावधानों की जानकारी साझा की गयी। उन्होंने पुलिस के अधिकारियों को बच्चों से पूछताछ करते समय उच्चतम न्यायालय, मानवाधिकार आयोग, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग एवं गृह मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन किये जाने के लिए भी निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि हालांकि जनपद स्तर पर बच्चों के भिक्षावृत्ति मेें लिप्त होने अथवा उनसे भिक्षावृत्ति करवाये जाने का प्रकरण प्रकाश में नहीं आया है। लिहाजा इसके बाद भी सर्तकता बरते जाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति से प्रभा रावत, उमा शंकर बिष्ट, महानंद बिष्ट, जिला प्रोबेशन अधिकारी धनंजय लिंगवाल आदि मौजूद थे।
