posted on : March 18, 2021 6:15 pm

बदरीनाथ (चमोली)। चार धाम यात्रा की तैयारियों को लेकर जहां शासन और जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। वहीं नगर पंचायत बदरीनाथ की ओर से यात्रा को लेकर तैयारियां शुरु कर दी गई है। यहां पंचायत की ओर से जहां धाम में यात्री सुविधाओं के सुधारीकरण के लिये प्रस्ताव तैयार कर लिये गये है। वहीं सफाई व्यवस्था के लिये 50 पर्यावरण मित्रों की तैनाती की तैयारी कर ली गई। इस बार धाम के कपाट खुलने के मौके पर लगने वाले भंडारों के आयोजन के लिये जिला प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

बदरीनाथ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि इस वर्ष शीतकाल में कम बर्फवारी होने से धाम में पंचायत की परिसंपतियों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। जिसके चलते महज शौचालय व पैदल रास्तों का सुधारीकरण किया जाना है। जिसके लिये योजना तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया की इस वर्ष से बदरीनाथ धाम में आने वाले यात्रियों ईको पर्यटन शुल्क भी लिया जाएगा। वहीं इस वर्ष नगर क्षेत्र और पार्किंग स्थलों पर लगने वाले जाम से निजात के लिये भी कर्मचारियों की तैनाती करने की योजना है। जिससे धाम में आने वाले तीर्थयात्रियों को जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी। वहीं कोरोना संक्रमण को देखते हुए धाम में कपाट खुलने के मौके पर लगने वाले भंडारों के आयोजन की अनुमति जिला प्रशासन की अनुमति के बाद स्थान चयनित कर दी जाएगी। बिना अनुमति लिये भंडारे के आयोजन की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!