posted on : March 20, 2021 4:16 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली ब्लॉक के ईराणी गांव के सड़क से न जुड़ने के लिये ग्रामीणों के लिये सरकार की 108 सुविधा के लिये भी मीलों पैदल दौड़ लगानी पड़ रही है। यहां एक बार फिर सड़क सुविधा न होने से गांव में एक बालिका के छत से गिरने के बाद गांव के युवाओं ने उसे घायल अवस्था में आठ किमी कंधो में ढोकर जिला चिकित्सालय में उपचार कराया जा रहा है।

स्थानीय ग्रामीण हीरा सिंह, दिनेश सिंह, प्रकाश और मातबर ने बताया कि शुक्रवार शाम ईराणी कलम सिंह की 16 वर्षीय बालिका संतोषी अपने घर की छत पर जा रही थी। इस दौरान पैर फिसलने से वो छत से आंगन में आ गिरी जिससे वह बेहोश हो गई। लेकिन पैदल जंगल मार्ग होने के चलते उसे रात्रि के समय चिकित्सालय नहीं लाया जा सका। जिसके बाद शनिवार की सुबह होते ही ग्रामीण युवाओं ने पालकी के सहारे कंधों में उसे आठ किमी की पैदल दूरी तय कर सड़क तक पहुंचाया। जहां से वाहन की मदद से उसे जिला चिकित्सालय में उपचार के लिये लाया गया। इससे पूर्व 14 मार्च को यहां दो व्यक्तियों के बीमार होने पर समय से चिकित्सा सुविधा न मिलने से मौत हो गई थी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!