posted on : March 23, 2021 5:30 pm

गोपेश्वर (चमोली)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में आजादी का अमृत महोत्सव  कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें वाणिज्य संकाय के अभिषेक प्रथम रहे।

आजादी का आंदोलन विषयवस्तु पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता में वाणिज्य संकाय के अभिषेक ने प्रथम, कला संकाय की प्रीति ने द्वितीय, बीएड संकाय की आयशा एवं विज्ञान संकाय के गौरव ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरी ओर आजादी के आंदोलन पर व्याख्यान माला का आयोजन भी किया गया।  व्याख्यानमाला में  डॉ. अनिल सैनी ने कहा कि आज हमें भले ही अंग्रेजों से राजनीतिक आजादी मिल गई हो लेकिन आज भी हम तकनीकी रूप से विदेशों पर निर्भर हैं इसलिए जरूरत है हमको अपने देश को आर्थिक रूप से, तकनीकी रूप से सशक्त करने की। इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. जेएस नेगी, कार्यक्रम संयोजक डॉ. डीएस नेगी, डॉ. रचना टम्टा, डॉ. पूजा राठौर, डॉ. ममता असवाल, डॉ. भावना मेहरा, डॉ. रंजू बिष्ट, डॉ. सौरभ रावत,  डॉ. पूनम टाकुली, डॉ.वंदना लाहौनी आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!