गोपेश्वर/कर्णप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर व कर्णप्रयाग में नमामि गंगे व आजादी का अमृत महोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित किये गये।
महाविद्यालय गोपेश्वर में आजादी के अमृत महोत्सव पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें विज्ञान संकाय ने प्रथम, शिक्षा संकाय ने द्वितीय एवं वाणिज्य संकाय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही आजादी का आंदोलन विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में कला संकाय के सौरभ सिंह राणा ने प्रथम, वाणिज्य संकाय के मयंक रावत ने द्वितीय एवं विज्ञान संकाय के अनमोल रतन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. जेएस नेगी, डॉ. हेमलता बिष्ट, डॉ. प्रियंका टम्टा, डॉ. पूजा राठौर डॉ. हिमांशु बहुगुणा, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. अनिल सैनी, डॉ. गिरधर जोशी, डॉ. सुमित सजवान, डॉ. मनोज बिष्ट, डॉ. रंजू बिष्ट, डॉ. सौरभ रावत आदि मौजूद थे।
इधर कर्णप्रयाग महाविद्यालय में नमामि गंगे अभियान के तहत नुक्कड नाटक कर लोगों को गंगा को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया गया। नुक्कड नाटक के माध्मय से गंगा में प्रवाहित किये जाने वाले कचरे पर रोक लगाने की भी अपील की गई। इस मौके पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. आरसी भट्ट, डा. एमएस कंडारी, डा. वीआर अंथवाल, डा. हरीश रतूड़ी आदि मौजूद थे।
