posted on : March 26, 2021 5:39 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के विकास खंड घाट के भेटी ग्राम पंचायत के तोक गांव भिरतोली की अनुसूचित जाति की बस्ती का विद्युतीकरण किये जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य भेटी ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है।

क्षेत्र पंचायत सदस्य रूकमणी देवी का कहना है कि वर्ष 2018 में अनुसूचित जाति बस्ती भिरतोली के विद्युतीकरण किये जाने की योजना स्वीकृत हुई थी जिस पर  विद्युत विभाग की ओर से ठेकेदार से कार्य भी आरंभ करवाया गया लेकिन कुछ दिनों बाद ही ठेकेदार आधे में काम को छोड कर चला गया। जिसके बाद से वर्तमान समय तक गांव में बिजली की लाइन नहीं खिंची जा सकी है। उन्होंने बताया कि इस तोक गांव में अनुसूचित जाति के 80 परिवार निवास करते है जो आज भी विद्युतीकरण से वंचित है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि अविलंब इस तोक गांव का विद्युतीकरण किया जाए। क्षेत्र पंचायत सदस्य ने बताया कि जिलाधिकारी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि दस दिनों के भीतर गांव में विद्युतीकरण का कार्य कर दिया जाएगा साथ ही उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग चमोली को भी निर्देश दिया है कि दस दिनों के भीतर  अनुसूचित जाति बस्ती भिरतोली का विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाए।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!