पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के राजकीय इंटर कालेज गोदली में यूथ एंड इको क्लब के तत्वावधान में शनिवार को दौड व निबंध प्रतियोगिता का आयोजित की गई। जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
इको क्लब के प्रभारी धन सिंह घरिया ने बताया कि विद्यालय में छात्रों के मध्य इको क्लब का गठन किया गया है। जिसमें शनिवार को दौड़ व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बालक वर्ग की दौड में प्रियाशंु प्रथम, सौरभ द्वितीय व अशोक तृतीय स्थान पर रहे जबकि बालिका वर्ग में अराधना प्रथम, अपेक्षा द्वितीय व दीया तीसरे स्थान पर रही। सीनियर वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में लक्ष्मी प्रथम आईशा द्वितीय व जमुना तृतीय व जूनियर वर्ग में वंशिका प्रथम, सलोनी द्वितीय व शिवांशु तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर इको प्रभारी ने कहा कि प्रकृति को संवारने के लिए अपनी ओर से हर व्यक्ति को कोशिश करते रहना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आरसी सैलानी, इको क्लब प्रभारी धन सिंह घरिया, प्रदीप बिष्ट, धर्मेन्द्र पंवार, बालेन्द्र, प्रशांत कोटनाला, सुमित चैधरी, अमित किमोठी, शकुंतला चैहान आदि मौजूद थे।
