posted on : March 27, 2021 5:49 pm

जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ विकास खंड के तपोवन-रैंणी आपदा के कारणों को जानने के लिये भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर गठित 17 सदस्यी टीम जोशीमठ पहुंच गई है। टीम को ओर से यहां आपदा क्षेत्र का निरीक्षण का आपदा के कारणों को लेकर रिपोर्ट तैयार की जाएगा। जिसे टीम ओर से भारत सरकार सौंपा जाएगा।

चमोली जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि गृह मंत्रालय की ओर से एनआईएच रुड़की, डीआरडीओ, वाडिया संस्थान, जीएसआई, आईआईटी रुड़की, एनडीएमए और ईसरो के अधिकारी और वैज्ञानिकों की टीम गठित की गई है। टीम की ओर से तपोवन से लेकर ऋषिगंगा के उद्गम क्षेत्र तक का अध्ययन किया जाएगा। जिसमें तपोवन-रैंणी आपदा के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। टीम ने जोशीमठ पहुंच कर उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी और आपदा प्रबंधन अधिकारी से आपदा प्रभावित क्षेत्र के विषय में जानकारी ली। जिसके बाद अब टीम आपदा क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!