posted on : April 23, 2024 10:35 am

रुद्रप्रयाग।  मंगलवार को जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF टीम को सूचना दी गयी कि भुनका नामक स्थान पर एक वाहन (UK07TB 8937) दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। सूचना पर SI भगत सिंह के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। वाहन में 02 लोग सवार थे जिनमें से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी एवं अन्य व्यक्ति घायल अवस्था मे था जिसे स्थानीय लोगों द्वारा पूर्व में ही निकालकर अस्पताल भिजवा दिया गया था।

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन में से दूसरे व्यक्ति का शव निकालकर स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

घायल व्यक्ति का नाम –

सूरज सिंह, उम्र- 35 वर्ष, ग्राम – भुनका, रुद्रप्रयाग।

मृतक का नाम –

प्रीतम सिंह, उम्र – 24 वर्ष, ग्राम – भुनका, रुद्रप्रयाग।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!