posted on : May 12, 2024 8:51 pm

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आगामी 15 मई को विवेकानंद नेत्रालय देहरादून की ओर से निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा।  डॉ. हनुमंत पंवार ने बताया विवेकानंद नेत्रालय देहरादून की ओर से 15 मई को पोखरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया जाएगा। आंखों की जांच के बाद जरूरमंद को चश्मा और निशुल्क दवाइयां दी जाएगी और आंखों में मोतियाबिंद होने पर सर्जरी के लिए विवेकानंद नेत्रालय देहरादून ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा क्षेत्र के लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!