posted on : May 24, 2024 7:17 pm

-परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर लागू होगी धारा-144

गोपेश्वर (चमोली)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में आगामी 26 मई को प्रातः 10 से 12 बजे तक समूह ‘ग’ के अंतर्गत प्रयोगशाला सहायक और विधि विज्ञान प्रयोगशाला के लिए प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए परीक्षा केंद्र की दो सौ मीटर की परिधि में धारा-144 लागू रहेगी। परगना मजिस्ट्रेट चमोली राजकुमार पांडेय ने यह आदेश जारी किए है। आदेश के मुताबिक परीक्षा केंद्र की दो सौ मीटर की परिधि में पांच या इससे अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं होंगें। ध्वनि विस्तारक यंत्रों, शस्त्र, लाठी, चाकू, पाठ्य सामग्री, मोबाइल, पम्पलेट, पोस्टर, बैनर तथा ऐसी कोई भी सामग्री नहीं रखेगा, जिससे परीक्षा में व्यवधान उत्पन्न हो। उन्होंने बताया कि यह आदेश 25 मई की सायं पांच बजे से 26 मई को सायं पांच बजे तक लागू होगा। आदेश के उल्लंघन पर बिना वारंट गिरफ्तार करने के साथ ही भारतीय दण्ड संहिता की धारा-188 के अंतर्गत दंडनीय होगा

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!