थराली (चमोली)। चमोली जिले के चेंपडो में आयोजित तीन दिवसीय शौर्य महोत्सव का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हो गया है। समापन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज की। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वो विशेष कारणवश उपस्थित नहीं हो पाए है। उन्होंने कहा कि अमर शहीदों को याद करने के लिए इस तरह के कार्यक्रमो का आयोजन जरूरी है। ऐसे कार्यक्रमों से भावी पीढ़ियों को भी देश सेवा की सीख मिलती है।

मेले के तीसरे दिन मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के समन्वयक दलवीर दानू रहे।  कार्यक्रम के समापन अवसर पर लोक गायक मृणाल रतूड़ी, महिला मंगल दल चेपड़ो एव शहीद भवानी दत्त जोशी स्मारक इंटर कालेज की छात्राओ ने संस्कृतकि कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

इस अवसर पर थराली के विधायक भूपालराम टम्टा, शहीद भवानी दत्त जोशी की धर्मपत्नी विमला जोशी, कर्नल डॉ. हरीश जोशी, थराली की प्रमुख कविता नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदू बहुगुणा ,मेला अध्यक्ष बीरू जोशी, व्यवस्थापक देवी जोशी, संयोजक दिगपाल सिंह गढ़िया, देवेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!