कर्णप्रयाग (चमोली)। भारतीय जनता युवा मोर्चा चमोली की ओर से सोमवार को चमोली जिले के कर्णप्रयाग में शहीद परिवार के परिजनों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वामी यतिस्वरानंद ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि हमारे वीर सपूत हमको यह प्रेरणा संदेश देकर चले गए कि हम सब अपने देश के लिए अपनी प्राणों की बाजी भी देनी पडे तो वह भी कम ही है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा की ओर से इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना एक सराहनीय पहल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कर्नल एचएस रावत ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की अनेकों सपूतों ने देश की आजादी के लिए और बाद में देश के लिए अनेकों बलिदान दिए हैं देश के इन सपूतों का जितना भी सम्मान दिया जाए कम ही होगा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सैन्य धाम है यहां के प्रत्येक परिवार का कम से कम सदस्य सेना में भर्ती होकर देश के लिए मर मिटने की कसम खाता है इसी का नतीजा है कि आज पूरे देश की सीमाएं सुरक्षित है और हमारे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ओर से शहीद सैनिकों के परिवारों के सम्मान में यह कार्यक्रम बहुत ही प्रशंसनीय है। इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वामी यतीश्वरानंद जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, थराली विधायक मुन्नी देवी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, उपाध्यक्ष दीपक भट्ट, जिला महामंत्री समीर मिश्रा, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गंगा सिंह पंवार, नगर पालिका अध्यक्ष कर्णप्रयाग दमयंती रतूड़ी, प्रमुख कर्णप्रयाग चंद्रेश्वरी देवी आदि मौजूद थे।
