पोखरी (चमोली)। पशु पालन विभाग की ओर से सोमवार को पोखरी ब्लॉक के नौली गांव में पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के पशुपालकों की ओर अपने मवेशियों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख प्रीति भण्डारी ने किया। प्रदर्शनी में गाय वर्ग में विशेश्वरी देवी प्रथम, कुंवर सिंह दूसरे तथा देवेन्द्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे। बैल वर्ग में परमेश्वरी देवी, किशन सिंह तथा मनोहर सिंह के बैलों की जोड़ी क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही। भैस वर्ग में मनवर सिंह ने प्रथम, भीम सिंह ने द्वितीय और राजेन्द्र सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बकरी वर्ग में चन्द्र सिंह प्रथम, बैशाखी देवी दूसरे और पुष्कर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। प्रदर्शनी में मवेशियों की बेहतर देखरेख करने वाले पशु पालकों को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सिद्धार्थ खत्री, आशीष रावत, वसुंधरा नेगी, विमल सिंह, राकेश चंद्र सती, क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष नेगी, ग्राम प्रधान सत्येंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
posted on : April 5, 2021 4:46 pm
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
