posted on : April 10, 2021 5:51 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित एचडीएफसी बैंक के अंदर से धुंआ आने की सूचना फायर स्टेशन गोपेश्वर को दूरभाष पर दी गई। जिसपर पर फायर टीम ने मौके पर पहुंच कर देखा कि वहां शाॅट सर्किट के कारण धुंआ निकल रहा है। जिससे तत्काल बुझा कर बड़ी घटना को घटित होने से रोक दिया गया। वर्चुअल पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार की है। और घटना की सूचना मिलते ही फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझा कर बैंक को सुरक्षित कर लिया है। साथ बैंक कर्मियों को आग से सुरक्षा की जानकारी भी दी गई। फायर टीम में एलएफएम संदेश सकलानी, विशाल नेगी (चालक), फायर मैन योगेंद्र डोभाल, जयवीर सिंह आदि शामिल थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!