posted on : April 13, 2021 6:47 pm

जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ-मलारी हाईवे पर सोमवार देर रात दो बाईकों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई है। दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गये है।।

बता दें कि देर रात करीब 11 बजकर 30 मिनट पर जोशीमठ-मलारी हाईवे पर तेज रफ्तार बाइकों में भिडंत हो गई। जिसमें रविग्राम निवासी अजय कोहली (19) पुत्र अनिल कोहली, गांधी मैदान जोशीमठ सोनू और आशिफ गंभीर रुप घायल हो गये। जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों से मिली सूचना पर पुलिस टीम की ओर से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान अजय कोहली की मौत हो गई है। जोशीमठ कोतवाली केएसआई हेमकांत सेमवाल ने बताया कि दुर्घटना के दौरान अजय कोहली को काफी चोट लग गई थी जिस ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। अन्य दोनों को घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!