गोपेश्वर (चमोली)। कोरोना संक्रमण के लिये सरकार की ओर से वाहनों को लेकर जारी गाइड लाइन के बाद अब आम लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान जाने के लिये अधिक खर्च करना होगा। चमोली जिले में पर्वतीय महासंघ की ओर से 50 फीसदी यात्रियों के साथ वाहनो के संचालन के सरकार के आदेश के बाद प्रति यात्री दोगुना किराया लेने का निर्णय लिया है।
बता दें कि सरकार की ओर से राज्य में बढते के मरीजों को देखते हुए वाहनों का संचालन 50 फीसदी यात्रियों के साथ करने का निर्णय लिया है। जिसके देखते हुए टैक्सी यूनियों की ओर से पूर्व की भांति प्रति यात्री दोगुना किराया लिये जाने का निर्णय लिया है। पर्वतीय टैक्सी-मैक्सी महासंघ के जगमोहन रावत ने बताया कि सरकार की ओर से जहां वाहन चालकों को 50 फीसदी यात्रियों के साथ वाहनों के संचालन के आदेश दिये गये हैं। वहीं किराये को लेकर कोई निर्देश नहीं दिये गये है। जिसके चलते पूर्व के निर्देशों को आधार मानते हुए 50 फीसदी यात्रियों के साथ वाहन संचालन की स्थिति में महासंघ द्वारा प्रति यात्री दोगुना किराया लेने का निर्णय लिया है।
