शेयर करें !
posted on : November 11, 2020 5:51 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर/थराली (चमोली)। त्यौहारों के चलते बाजारों में बढ रहीं भीड़ को देखते हुए चमोली पुलिस की ओर से जिले में मार्च विद मास्क का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस की ओर से बाजारों में मार्च कर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये लोगों को मास्क वितरित कर शारीरीक दूरी बनाये रखने के लिये जागरुक किया जा रहा है।

बुधवार को थाना गोपेश्वर की ओर से थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में मुख्य बाजार में मार्च विद मास्क का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने जहां व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों में शारीरिक दूरी बनाये रखने की अपील की। वहीं बिना मास्क दुकान पर आने वालों को मास्क के प्रयोग के लिये प्रेरित करने की भी बात कही। उन्होंने नगर में 150 से अधिक लोगों को मास्क वितरित किये। उन्होंने बताया कि धन तेरस और दीपावली को देखते हुए मुख्य बाजार में वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया है। विशेष परिस्थितियों में ही मुख्य बाजार में वाहनों को आवजाही की अनुमति दी जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि व्यापारी नियमानुसार लाइसेंस प्राप्त कर अपने ही प्रतिष्ठानों में पटाखों की बिक्री कर सकेंगे। इधर पीपलकोटी और थराली में भी पुलिस की ओर से मार्च विद मास्क का आयोजन किया गया। पीपलकोटी में एसआई पूजा मेहरा के नेतृत्व में ग्रेफ कैम्प से  पैट्रोल पम्प तक मार्च विद मास्क का आयोजन किया गया। वहीं थराली में थानाध्यक्ष ध्वजवीर सिंह के नेतृत्व में मार्च कर व्यापारियों व स्थानीय लोगों को जागरुक कर मास्क वितरित किये गये।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!