शेयर करें !
posted on : November 6, 2024 4:28 pm
Independence Day 2026 Greetings

-17 नवम्बर को होंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद

गोपेश्वर (चमोली)। विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार 17 नवम्बर को रात्रि नौ बजकर सात मिनट पर शीतकाल के लिए बंद हो जायेंगे। कपाट बंद होने की प्रक्रिया के अंतर्गत बुधवार 13 नवम्बर से पंच पूजाएं शुरू होंगी।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री पंचपूजाओं के अंतर्गत पहले दिन 13 नवम्बर को भगवान गणेश की पूजा होगी। शाम को इसी दिन भगवान गणेश के कपाट बंद होंगे।

दूसरे दिन गुरूवार 14 नवम्बर को आदि केदारेश्वर मंदिर तथा शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद होंगे। तीसरे दिन शुक्रवार 15 नवम्बर को खडग पुस्तक पूजन तथा वेद ऋचाओं का वाचन बंद हो जायेगा। चौथे दिन शनिवार 16 को मां लक्ष्मी जी को कढाई भोग चढाया जायेगा रविवार 17 नवम्बर को रात 9 बजकर 07 मिनट पर श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद हो जायेंगे।

उन्होंने बताया कि सोमवार 18 नवम्बर को श्री कुबेर जी एवं उद्धव जी सहित रावल जी सहित आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी शीतकालीन प्रवास पांडुकेश्वर तथा श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ को प्रस्थान करेगी। श्री उद्धव जी एवं श्री कुबेर जी शीतकाल में पांडुकेश्वर प्रवास करेंगे आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी सोमवार 18 नवम्बर को पांडुकेश्वर प्रवास के बाद मंगलवार 19 नवम्बर  समारोह पूर्वक गद्दीस्थल श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंचेगी इसी के साथ शीतकालीन प्रवास श्री पांडुकेश्वर तथा श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में शीतकालीन पूजाएं आयोजित होंगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!