posted on : November 13, 2024 6:02 pm

पोखरी/देवाल (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी मिनी स्टेडियम में युवा कल्याण विभाग के सहयोग से तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय महाकुंभ का बुधवार को समापन हो गया है। खेल महाकुंभ के अन्तिम दिवस पर अंडर 20 के बालक, बालिकाओं की खेल प्रतियोगिताओं की गई।

अन्तिम दिन पर अंडर 20 के बालक वर्ग और बालिका वर्ग की दौड़, गोला फेंक चक्का फेंक सहित प्रतियोगिता की गई। जिसमें 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में सायल प्रथम, अतुल द्वितीय, शुभम रौतियाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पांच हजार मीटर बालक वर्ग दौड़ में दिव्यांशु प्रथम, आयुष द्वितीय और बालिका वर्ग में शिवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ब्लॉक समन्वयक और युवा कल्याण अधिकारी ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। युवा कल्याण अधिकारी संदीप पन्त ने तीन दिनों तक चलने वाले खेल महाकुंभ में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित तमाम खेल प्रतियोगिताओं का सहयोग के लिए आभार जताया। इस अवसर पर युवा कल्याण अधिकारी संदीप पन्त, खेल समन्वय अनुप सिंह रावत, विजय सिंह, रमेश चौधरी, विनोद सजवाण, अंजन नेगी, सतीश कुमार, प्रमोद असवाल, विक्रम कठैत, मनबरसिंह, ताजबरसिंह राणा आदि मौजूद थे।

वहीं दूसरी ओर देवाल संगम मैदान में आयोजित तीन दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेल महाकुंभ विभिन्न सांस्कृतिक कायक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया है।  क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर 20 के कबड्डी में राइका मेलखेत प्रथम और राइका देवाल द्वितीय स्थान पर रहा।  पांच हजार मीटर बालक दौड़ सौरभ सिंह प्रथम, प्रदीप कुमार द्वितीय, तीन हजार मीटर बालिका वर्ग में खिल्पा प्रथम, दिपिका द्वितीय, शिल्पी तृतीय, दो सौ मीटर में पिया प्रथम, बैसाखी द्वितीय, खष्टि तृतीय स्थान पर रहे।  सांस्कृतिक कार्यक्रम में चांदनी, भावना, स्नेहा, शीला, भावना, कविता ने सुंदर प्रस्तुति दी। विजेता टीम को क्षेत्र प्रमुख डा. दर्शन दानू ने पुरस्कार वितरण कर हौसला अफजाई किया। विशिष्ट अतिथि प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, रणजीत दानू, उमेश थपलियाल, एलपी देवराडी, राकेश परिहार, जयवीर खत्री, एमएम उप्रेती, तारा दानू, भीम सिंह, संतोष, व्रजेश उपाध्याय, विनोद कुमार आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!