posted on : April 18, 2021 5:36 pm

गोपेश्वर (चमोली)। आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से जिला कारागार पुरसाड़ी में आठ दिनों तक 21 कैदियों को सुदर्शन क्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान आर्ट ऑफ लिविंग के अभिनव कपाड़ी की ओर से कैदियों को स्वस्थ रहने के लिये सुदर्शन क्रिया के साथ अन्य योग अभ्यास भी करवाये गये। उन्होंने बताया कि कैदियों को चिंता मुक्त रहने और जीवन को प्रभावी ओर सकारात्मक बनाने के लिये योग के माध्यम से चित्त शांत रखने की प्रक्रिया का भी अभ्यास करवाया गय। समापन सत्र के दौरान कैदियों को सुदर्शन प्रक्रिया के निरंतर प्रयोग करने की सलाह दी गई।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!