posted on : April 19, 2021 6:35 pm

पांडुकेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ विकास खंड के पाडुकेश्वर में आयोजित रामलीला के दौरान सोमवार को राजतिलक की लीला का आयोजन किया गया। इससे पूर्व यहां गांव में राम, लक्ष्मण व सीता की भव्य झांकी निकाली गई। इस राजतिलक के दौरान ग्रामीणों ने राम परिवार की पूजा अर्चना कर मनौतिया भी मांगी। इससे पूर्व रविवार को आयोजित लीला के दौरान राम-रावण युद्ध की लीला को मंच किया गया। जिसमें में रावण के वध के बाद रावण द्वारा हालत बुरी है देखो ऐ पाप करने वालों…. गीत के माध्यम से जन मानस को बुरे कार्यों से दूर रहने की नसीहत दी। वहीं सोमवार को आयोजित लीला के दौरान भगवान राम के लंका से लौटने के बाद भरत और माताओं से मिलन की लीला के दौरान भक्त भाव विभोर हो उठे। भगवान राम के राजतिलक के साथ ही यहां रामलीला का आयोजन सम्पन्न हो गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!