शेयर करें !
posted on : January 11, 2025 7:48 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग पर शनिवार की देर सांय को कुंजो मेंकोट में एक कार के खाई में गिरने से कार में सवार दो लोगों में से एक की मौत हो गई है जबकि एक घायल हो गया है। घटना की जानकारी मिलने पर थाना चमोली से पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर घायल को घटना स्थल से रेश्क्यू कर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भती किया गया है।

पुलिस कंट्रोल रूम से मिली सूचना के अनुसार वाहन बेलेनो कार संख्या यूके 11टीए 3143 जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। कुजों मैकोट के समीप कार के अनियंत्रित होने से कार खाई में जा गिरी जिससे वाहन में सवार दो व्यक्ति में से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हुआ है। घायल में कुजों मैकोट निवासी 39 वर्षीय जयदीप सिंह पुत्र बलवीर सिंह तथा मृतक में इसी गांव का 36 वर्षीय अखिलेश झिक्वाण पुत्र सुरेन्द्र सिंह शामिल है। घायल को उपचार के जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!