शेयर करें !
posted on : January 31, 2025 5:14 pm
Independence Day 2026 Greetings

देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के ल्वाणी गांव के विभिन्न तोको में एक माह से पानी की किल्लत बनी हुई है। ग्रामीण प्राकृतिक स्रोत से पानी को ढोह रहे हैं। जल संस्थान की ओर से पाइप लाइनों के अंदर फंसे कूड़े को बाहर नहीं निकाल पा रहा है जिससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति आक्रोश पनपता जा रहा है।  

गांव के सामाजिक कार्यकर्ता मान सिंह बिष्ट बताया कि  जल जीवन मिशन के तहत गांव के लिए 10 लाख से अधिक की पेयजल मलुवापानी से ल्वाणी के लिए पेयजल योजना बनाई गई है। गांव के आधे गांव में एक माह से पानी नहीं आ रहा है। कोकीना तोक मोटर सड़क से नीचे की बस्ती की पानी की लाइन में कबाड फंसने के कारण पानी नहीं आ रहा पा रहे है लेकिन विभाग को सूचना देने के बाद भी लाइन को ठीक नहीं किया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर, जल संस्थान के जेई अंशुल  कपरवाण का कहना है कि लाइन की जांच कर ठीक करवाया जायेगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!