posted on : April 23, 2021 6:16 pm

जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले में पड़ने वाले बदरीनाथ हाइवे के हेलंग स्थित बहुद्देशीय सहकारिता भवन के हाइवे की जद में आने पर स्थानीय लोगों ने भवन का उचित मुआवजा दिये जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी जोशीमठ को सौंपा है।

हेलंग के ग्राम प्रधान आनंद सैलानी, अध्यक्ष साधन सहकारी संघ हीरा भंडारी, विधायक प्रतिनिधि गुड्डू लाल का कहना है कि हेलंग स्थित बहुद्देशीय सहकारिता भवन हाइवे चैड़ीकरण की जद में आ रहा है। जिससे इस पूरे भवन को पुनः निर्मित किये जाने की आवश्यकता पड़ेगी। वर्तमान समय में इस भवन पर सहकारी समिति भी संचालित हो रही है। जो कि क्षेत्र की 25 ग्राम सभाओं को लाभ पहुंचा रही है। ऐसे में इस भवन के ध्वस्त होने के बाद लोगों को काफी परेशानी होगी। उनका कहना है कि एनएच ने जब इस भवन के ध्वस्तीकरण के लिए सर्वे किया तो उस वक्त किसी को भी इसकी सूचना नहीं दी और अब बहुत कम मुआवजा इस भवन के लिए दिया जा रहा है। जिससे क्षेत्रीय जनता में रोष बना हुआ है। उन्होंने उपजिलाधिकारी जोशीमठ से इस भवन को दोबारा से सर्वे करवा कर उचित मुआवजा दिये जाने की मांग की है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!