posted on : May 20, 2025 5:22 pm

कर्णप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले के नगर पालिका कर्णप्रयाग के पालिकाध्यक्ष गणेश चंद्र शाह ने सोमवार को 28 मई से शुरू होने जा रही सिमली में चंडिका देवी बनेथा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पालिकाध्यक्ष शाह ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए बताया कि बिजली, पानी, सफाई, पार्किंग, पानी निकासी की व्यवस्था की जाएगी और सड़क के किनारे हो रहे अतिक्रमण को हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 28 मई से शुरू होने वाले मेले के लिए लगभग एक दर्जन से अधिक पानी के स्टैंडपोस्ट, स्ट्रीट लाइट, कूड़ेदान, सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। चंडिका देवी बनेथा में किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के लिए सभी विभागों से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बनेथा कौथीक भव्य रूप से मनाए जाने के लिए पालिका का पुरा सहयोग रहेगा। इस दौरान अधिशासी अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत, सभाषद मनोज पुंडीर, हेमा डिमरी, हरीश मैठाणी, अंकित नेगी, मां चंडिका देवी सिमली मंदिर समिति सिमली के पदाधिकारी मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!