posted on : May 22, 2025 7:22 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के निकट रौली ग्वाड में भारतीय स्टेट बैंक आर सेटी के तत्वाधान में आयोजित 13 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में 29 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाऐं प्रशिक्षण ले रही है। गुरूवार को आरबीआई तथा एनआरएलएम द्वारा  प्रशिक्षण कार्यक्रम का संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस दौरान एनआरएलएम को-ऑर्डिनेटर संजय पुरोहित ने विभिन्न विभागीय योजना के बारे में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। आरसेटी के निदेशक मनोहर सिंह असवाल ने बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में प्रशिक्षणार्थियों को जानकारी देते हुए ऋण योजनाओं का लाभ उठाते हुए स्वरोजगार की ओर अग्रसर होने का आह्वान किया। आरबीआई से आए हुए जिला बैंक  प्रबंधक भरत आनंद ने विभिन्न प्रकार की बैंक सुविधा की जानकारी दी। उन्होंने ओटीपी का गलत इस्तेमाल, साइबर सिक्योरिटी, बैंकों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा जमा व ऋण के बारे में विस्तार से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने आरबीआई द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कोर्स को-आर्डिनेटर मुन्नी पंवार, मास्टर ट्रेनर फरीदा बेगम आदि ने प्रतिभागियों को तकनीकी प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार संसाधनों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।  

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!