posted on : April 30, 2021 5:33 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली ब्लॉक में पशुपालन विभाग की ओर से संचालित चारा बैंकों में चारा उपलब्ध न होने से पशुपालकों के सम्मुख संकट खड़ा हो गया है। पशु पालकों ने बताया कि विभागीय चारा बैंक में चारा न मिलने चले उन्हें खुले बाजार से अधिक दामों पर चारा खरीदना पड़ रहा है। ऐसे में पशु पालन के बूते ग्रामीणां की आय दोगुनी करने के सरकारी प्रयासों को लेकर विभाग की संजीदगी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

बता दें कि पशु पालकों को उचित दामों पर चारा उपलब्ध कराने के लिये चारा बैंकों का संचालन किया जा रहा है। लेकिन जिले के चमोली कस्बे में संचालित चारा बैंक में बीते दो माह से पशुपालकों को चारा न मिलने से दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। स्थानीय पशुपालक हेमंत दरमोडा, सतेंद्र सिंह और परिवेंद्र सिंह का कहना है कि विभागीय चारा बैंक में चारा न मिलने के चलते पशु पालक खुले बाजार से अधिक मूल्य पर चारा खरीदने को मजबूर हैं। पशुपालकों ने विभागीय अधिकारियों से शीघ्र चारा बैंक में चारा उपलब्ध कराने की मांग उठाई है।

 

चारा बैंकों में चारे की आपूर्ति के लिये मांग के अनुरुप मांग की गई है। लेकिन ट्रांस्पोर्ट में हो रही दिक्कत के चलते चारा नहीं पहुंच सका है। मामले में चारा आपूर्ति कर्ता से वार्ता कर पशुपालकों को चारा उपलब्ध करवाया जाएगा।

जयकृत सिंह, चारा सहायक, पशुपालन विभाग, चमोली।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!