जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले की नगर पालिका जोशीमठ प्रधानमंत्री की स्वच्छता की मुहीम को लेकर लापरवाह बना हुआ है। यहां पालिका प्रशासन बीते कई वर्षों से नगर प्रवेश द्वार पर कूड़े का निस्तारण कर रहा है। जिससे नगर में आवाजाही करने वाले स्थानीय लोगों, तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि जोशीमठ नगर में वर्तमान तक नगर पालिका की ओर डंपिंग जोन के पुख्ता इंतजाम नहीं किये जा सके हैं। ऐसे में पालिका प्रशासन की ओर से नगर के प्रवेश द्वार पर बदरीनाथ हाईवे के समीप कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। हाईवे के समीप निस्तारित कूड़े को गाहेबगाहे जहां आवारा मवेशी और बंदर बदरीनाथ हाईवे पर बिखेर रहे हैं। वहीं कूड़े पर लग रही आग से आवाजाही करने वाले स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों को इस जहरीले धुंए से दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। स्थानीय निवासी तारेंद्र सिंह, मनोज कुमार और भवानी प्रसाद का कहना है कि जोशीमठ नगर पालिका की ओर से बीते छह माह से अधिक समय से नगर के मारवाड़ी में कूड़ा डंपिंग जोन का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन वर्तमान तक कार्य पूर्ण न होने से बदरीनाथ हाईवे के समीप किया जा रहा कूड़ा निस्तारण लोगों के लिये परेशानी का सबब बना हुआ है।

क्या कहते है अधिकारी

नगर में कूड़ा डंपिंग जोन के प्रथम चरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जल्द ही जैविक और अजैविक कूड़े की डंपिंग के लिये अलग-अलग व्यवस्था कर यहां कूड़ा निस्तारण किया जाएगा। नगर के वर्तमान में किये जा रहे कूड़ा निस्तारण के रख-रखाव का ध्यान दिया जा रहा है। आग लगने पर तत्काल आग को बुझाने और बिखरे कूड़े को व्यवस्थित करने की इंतजाम किये गये हैं।
एसपी नौटियाल, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, जोशीमठ।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!