posted on : July 9, 2025 7:42 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के दुरस्थ वाण गांव निवासी सैनिक सुरेंद्र सिंह नेगी के पार्थिव शरीर का बुधवार को उनके पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

बतातें चले कि गढ़वाल स्काउट्स जोशीमठ में तैनात सैनिक सुरेंद्र सिंह नेगी का निधन हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को सेना के वाहन से उनके पैतृक गांव वाण लाया गया। गांव में पार्थिव शरीर पहुंचा तो परिजन रोने विलखने लगे। किसी  तरह परिजनों को ढांढस बंधाया गया। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। भारतीय सेना के जवानों ने दिवंगत सुरेंद्र सिंह नेगी को अंतिम सलामी दी। पार्थिव शरीर को उनके पैतृक घाट पर ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया। सुरेंद्र आकस्मिक निधन पर परिजनों के साथ पूरा गांव सदमें में है। वाण गांव के सामाजिक कार्यकर्ता हीरा सिंह गढ़वाली ने बताया कि दिवंगत सैनिक सुरेंद्र अभी अविवाहित थे। वह अपने पीछे माता, पिता, दो भाई, बहन को छोड़ गए हैं। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने पर पिता आलम सिंह, मां खिलपा देवी, बड़े भाई मोहन सिंह और रणजीत सिंह का रो-रो कर बुरा हाल है। इससे पूरे गांव में मातम पसर गया है। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!