posted on : July 22, 2025 7:12 pm

-चमोली जिले के चार ब्लॉकों में 24 को होगा मतदान

गोपेश्वर (चमोली)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रथम चरण के लिए 24 जुलाई को होने वाले मतदान को जिले के चार विकास खंडों से मंगलवार को 89 पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई है।

जिले के ज्योर्तिमठ, नारायणबगड़, थराली और देवाल ब्लॉकों में 24 जुलाई को प्रथम चरण का मतदान होना है। इसके लिए 89 पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। जबकि शेष 164 पोलिंग पार्टिया बुधवार को मतदेय स्थलों के लिए रवाना होंगी।

चमोली जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए 258 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से पूरी तैयारियां कर ली गई है। जिले में बारिश और आपदा की स्थिति को देखते हुए सभी पोलिंग पार्टियों के साथ एसडीआरएफ के जवानों की भी तैनाती की गई है। गौरतलब है कि चमोली जिले में द्वितीय चरण का मतदान 28 जुलाई को होगा। जिसके लिए 26 और 27 जुलाई को पोलिंग पार्टियां विकास खण्ड मुख्यालयों से रवाना होंगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान प्रक्रिया को सुचारु और निर्बाध रुप से पूर्ण करवाने की सभी तैयारियां कर ली गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 24 जुलाई को जनपद में होने वाले मतदान के लिए मंगलवार को 89 पोलिंग पार्टियों को मतदेय स्थलों के लिए रवाना कर दिया गया है। शेष 164 पोलिंग पार्टिंयों को बुधवार को रवाना किया जाएगा।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!