posted on : May 2, 2021 6:04 pm

जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हायर सेंटर रेफर की गई महिला ने 108 वाहन में नवजात को जन्म दिया है। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा सुरक्षित बताये गये हैं। जबकि सीएचसी जोशीमठ के चिकित्सकों ने प्रसूता की करीब दो घंटे तक जांच के बाद गंभीर स्थिति का हवाला देते हुए जिला चिकित्सालय के लिये रेफर कर दिया था।

बता दें कि जोशीमठ के रविग्राम में निवास कर रहे छतीसगढ निवासी कुर्तु यादव की पत्नी सरिता को रविवार को प्रसव पीड़ा शुरु हुई। जिस पर उसके पति ने उसे सीएचसी जोशीमठ में भर्ती करया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद नाबजे प्रसूता की स्थिति को गम्भीर बताते हुए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर के लिये रैफर कर दिया। जिस पर 108 वाहन से महिला को जिला चिकित्सालय लाते हुए बदरीनाथ हाईवे पर पाखी के समीप सरिता ने स्वस्थ नवजात शिशु को जन्म दिया। प्रसव के बाद वाहन में तैनात चालक भुवन और ईएमटी सुनीता ने जच्चा और बच्चे को स्वस्थ बताया है। बताया कि वापस दोनों को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती करा दिया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!