गोपेश्वर (चमोली)। कोरोना संक्रमण के लाॅक डाउन के कारण इस महामारी की चैन को तोड़ने के लिए लोग घरों में कैद है। वहीं लोगों की सुरक्षा में जुटे पुलिस व प्रशासन के लोग मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी पर तैनात है। यहां तक की घर से लाया हुआ खाना भी सड़क के किनारे खड़े-खडे़ खा रहे है पर उसके बाद भी अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा के साथ निभा रहे है।

चमोली जिला मुख्यालय समेत सभी नगर निकायों में नौ मई तक के लिए लाॅक डाउन किया गया है जिसके चलते सभी दुकाने बंद हैं। होटल लाॅज तो पूरी तरह से बंद है। ऐसे में नगर में बेवजह लोगों की आवाजाही न हो और लोग सुरक्षित रहें इसके लिए नगर के हर चैराहे व तिराहे पर पुलिस कर्मी तैनात किये है। ताकि लोगों को जागरूक कर बेवजह घरों बाहर न आने से रोंके। ऐसे ही एक पुलिस के एएसआई हिम्मत पोखरियाल जिनकी तैनाती चमोली बाईपास मोटर मार्ग पर है। तेज बारीश के चलते एक दुकान की छत के नीचे खड़े होकर कुर्सी पर भोजन रखकर खड़े-खड़े खा रहे है और इधर-उधर निगाह भी घूमाते जा रहे है कि उनके खाने के कारण कोई व्यवधान भी न हो इसका भी पूरा ध्यान रख रहे है। वे बीच-बीच में भोजन का निवाला हाथ पर रखकर बारीश में बाहर भी निकल रहे है कि कहीं वाहनों का जाम भी न लगे। उनके अपने कत्र्तव्य के प्रति जो निष्ठा है उसके लिए सभी का उनको सलाम है।
