posted on : September 4, 2025 7:30 pm

गोपेश्वर (चमोली)। दो दिनों से बारिश कुछ थमने के बाद भी सड़कों पर मलवा आने और सड़कों के धंसने से चमोली जिले में अभी भी 44 सड़केंं बद पड़ी है। इसके चलते आवाजाही पर बुरा असर पड़ रहा है।

चमोली जिले में पिछले दो दिन से बारिश ने कुछ राहत दी है। इसके बावजूद अभी भी 44 सड़कें बंद पड़ी है। सरकारी बुलेटिन में बताया गया है कि लोनिवि गोपेश्वर के अधीन गोपेश्वर, कर्णप्रयाग तथा पोखरी अधीन एक-एक सड़कें बंद पड़ी है। लोनिवि थराली के अधीन 4, पीएमजीएसवाई पोखरी के अधीन 10, ग्रामीण निर्माण विभाग के पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग-1 के अधीन 10, पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग-2 के अधीन 6, एनपीसीसी थराली के अधीन 6, एनपीसीसी नंदप्रयाग के अधीन 2 तथा ब्रिडकुल गैरसैण के अधीन 3 सडकें अवरूद्ध पड़ी है।

थराली में राडीबगड पेयजल योजना बाधित पड़ी है। आपदा के कारण 11 केवी मंडल फिडर ब्रेकडाउन होने के चलते 17 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप पड़ गई थी किंतु विद्युत कर्मियों ने जान जोखिम में डालकर लाइन को ठीक किया। इसके चलते इन गांवों की विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!