posted on : May 6, 2021 5:34 pm

जोशीमठ (चमोली)। रैंणी और जुग्जू गांव के ग्रामीणों को अब आवाजाही में परेशानियों का सामना नहीं करना होगा। यहां तपोवन-रैंणी आपदा के बाद क्षतिग्रस्त पैदल के स्थान पर लोनिवि की ओर से सौ मीटर का झूला पुल का निर्माण कर लिया गया है। वीरवार को पुल को अंतिम रुप देने का कार्य शुरु कर दिया गया है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार चला तो अगले सप्ताह तक पुल पर ग्रामीणों की आवाजाही सुचारु कर ली जाएगी।

बता दें कि बीती फरवरी माह में ऋषिगंगा नदी से रैंणी-तपोवन क्षेत्र में आई आपदा से धौलीगंगा पर रैंणी और जुग्जू गांवों जोड़ने वाला पैदल पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद यहां ग्रामीणों को आवाजाही के लिये पांच किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी नापनी पड़ रही थी। ऐसे में लोनिवि की ओर से यहां दो माह में धौली नदी पर सौ मीटर स्पान का झूला पुल का निर्माण कर लिया गया है। पुल के अंतिम चरण का कार्य किया जा रहा है। लोनिवि के सहायक अभियंता रविन्द्र कुमार ने बताया की पुल के अंतिम चरण का कार्य किया जा रहा है। अगले सप्ताह तक पुल से ग्रामीणों की सुचारु आवाजाही शुरु करवा ली जाएगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!