posted on : September 4, 2025 7:37 pm

पोखरी (चमोली)। गौशाला में मृत पाई गई लड़की के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार  कलसीर गांव की 17 वर्षीय युवती गौशाला में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। पुलिस ने मृतका का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। थानाध्यक्ष मनोज सिरोला ने बताया कि  कलसीर के ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी  को  पोखरी अस्पताल लाया गया। यहां  डाक्टरो ने  युवती को मृतक घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा  भरकर  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।  थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है। उन्होने  कहा मृतका के स्वजनो  को कहा गया कि उन्हें किशोरी की मौत पर यदि कोई शक संदेह हो तो शीघ्र थाने में तहरीर दें।  पुलिस  पूरी कार्यवाई के साथ  सहायता करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!