थराली (चमोली)। चमोली जिले के थराली ब्लॉक मुख्यालय स्थिति सीएससी को सरकार की ओर से नई 108 की सौगात दी गई है। ऐसे में यहां पूर्व में तैनात 108 वाहन के साथ ही नये वाहन के मिलने से यहां अब दो वाहन हो गये हैं। जिससे विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले ब्लॉक के 50 गांवों को अब सुगमता से स्वास्थ्य सेवा मिल सकेगी। गुरूवार को थराली विधायक मुन्नी देवी ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया।
थराली ब्लॉक के ग्रामीणों की ओर से क्षेत्र की भौगोलिक विषमताओं के अनुरुप दो 108 वाहनों की मांग की जा रही थी। ऐसे में अब सरकार की ओर से यहां नया 108 वाहन तैनात कर दिया गया है। ऐसे में कोविड काल में थराली क्षेत्र में बढती कोरोना संक्रमित की संख्या के अनुरुप वाहन से स्थानीय लोगों ने बढ़ी रहात की सांस ली है। विधायक मुन्नी देवी ने कहा कि 108 वाहन की तैनाती से क्षेत्र के बीमार, गर्भवती और बुजुर्गों को उपचार की आवश्यकता के समय समय रहते मदद मिल सकेगी। सीएचसी थराली के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ नवनीत चैधरी ने कहा कि कोविड-19 के इस दौर में जबकि लगातार पिंडर क्षेत्र में भी पिछले कुछ दिनों से संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में नयें 108 वाहन से रोगियों के साथ ही चिकित्सा स्टाफ को भी सुविधा होगी।
