posted on : September 6, 2025 7:15 pm
गोपेश्वर (चमोली)। पुलिस ने देश के प्रथम गांव माणा में थाना दिवस का आयोजन कर जनता से सीधा संवाद किया। बदरीनाथ कोतवाली पुलिस द्वारा प्रथम गांव में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जनता की समस्याएं सुन कर अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। कपितय मामलों में संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया गया। थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने कहा कि किसी भी समस्या को अनदेखा नहीं किया जाएगा। हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान होगा। इस अवसर पर बदरीनाथ क्षेत्र में एक सीएलजी कमेटी का भी गठन किया गया। उन्होंने सभी लोगों से अपराध नियंत्रण में सहयोग का आह्वान किया।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
