posted on : September 7, 2025 7:35 pm

गोपेश्वर (चमोली)। थराली क्षेत्र में भारी बारिश के थराली-डुंग्री मोटर मार्ग यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया है। इस कारण सोल पट्टी क्षेत्र के 14 गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय थराली से कटा पडा है।

पिछले दिनों अतिवृष्टि के चलते थराली-डुंग्री मार्ग आपदा की भेंट चढ गया था। इसके चलते सोल पट्टी के 14 गांव शेष दुनिया से कट गए हैं। सड़क संपर्क बहाल न होने से ग्रामीणों की मुश्किलें दूर होने का नाम नहीं ले रही है। पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग के अधिशासी अभियंता प्रमोद गंगाडी ने बताया कि सड़क मार्ग का डेढ किमी का हिस्सा कोटडीप तक बंद पड़ा है। किमी 7 तक कई स्थानों पर सड़क का हिस्सा पूरी तरह वाश आउट हो गया है। इस आपदा के चलते शोल पट्टी के लगभग 14 गाँवों का संपर्क थराली से पूरी तरह कट गया है। बताया कि सड़क मार्ग को शीघ्र सुचारु करने के लिए विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से कार्य प्रभावित हो रहा है। मार्ग खोलने की दिशा में तेजी लाने हेतु एक अतिरिक्त एलएनटी एक्सकेवेटर मशीन देहरादून से मंगवाई गई है। इसे सोमवार को कोटडीप से आगे काम में लगाया जाएगा। अधिशासी अभियंता ने बताया कि वर्तमान में कोटदीप से आगे डुंग्री की ओर 1 एलएनटी एक्सकेवेटर मशीन,  एवं लगभग 30 श्रमिक लगाए गए हैं। इसी प्रकार समूचे थराली-डुंग्री मोटर मार्ग को खोलने हेतु 3 एलएनटी मशीनें, 2 जेसीबी, 6 से 8 डंपर एवं 70-75 श्रमिक सोमवार से तैनात रहेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई की जल्द ही मार्ग सुचारु कर गावों की कनेक्टिविटी बहाल कर दी जाएगी।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!